
ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, कूड़ा निस्तारण तथा अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है, जहां स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने नगर निगम को जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।
नगर आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला ने आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
