विधायक डॉ. प्रेमचंद ने नगर निगम परिसर में विद्युत सबस्टेशन के निर्माण कार्य का किया विधिवत भूमि पूजन

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश नगर निगम परिसर में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत वितरण खंड ऋषिकेश के अंतर्गत डिपोजिट मद में शिफ्टिंग/नए 33/11 केवी सबस्टेशन (2×12.5 एमवीए) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की लागत लगभग पौने 12 करोड़ रुपये है।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने से त्रिवेणी घाट, माया कुंड, नगर निगम क्षेत्र, आवास विकास, गंगानगर, बनखंडी, कोयल घाटी सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 30 हजार उपभोक्ताओं को सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही नवनिर्मित मल्टी पार्किंग भवन को भी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि यह कार्य आगामी कुंभ मेले से पूर्व लगभग 3 माह की अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही इस भवन का नाम उत्तराखंड के गाँधी के नाम से प्रसिद्ध इंद्रमणि बडोनी जी के नाम पर “इंद्रमणि भवन” रखा जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में विद्युत विभाग द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और हरिद्वार से देहरादून तक लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विद्युत परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह, अधिशासी अभियंता (सिविल) राकेश कुमार, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, इंद्र कुमार गोदवानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष निवेदिता सरकार, महामंत्री दुर्गा जिंदल, सुधा अशवाल, ज्योति पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजीव पाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त विजयनाथ ने की विधायक डॉ. प्रेमचंद से शिष्टाचार भेंट

पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.