- नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

रायवाला। ऋषिकेश विधानसभा के रायवाला स्थित हनुमान चौक में नेपाल में आई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार नेपाल की सहायता के लिए आगे आएं और पीड़ित परिवारों के सहयोग में अपना योगदान दें।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नेपाल के प्रति किए जा रहे सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सदैव अपने पड़ोसी देशों के साथ मानवीय संवेदनाओं के आधार पर खड़ा रहा है।
इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश मल्ल सलाहकार ऋषि राम शर्मा, पण्डित राधा रमण अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान, उपप्रधान सुषमा नकोटी, दुर्गा क्षेत्री, अरविंद क्षेत्री, कृष्ण गोसाई, यशोदा शर्मा, मंजू पाठक, बिना बंगवाल, पंचायत सदस्य गीता थापा सपना गोसाईं, प्रेम क्षेत्री, धनकला शर्मा, विजय सिंह भण्डारी, लक्ष्मी डंगवाल, लक्ष्मी गुरुंग, टेक बहादुर गुरुँग, गीता शर्मा, भवानी शर्मा, ज्योति क्षेत्री, पूजा शर्मा, लाल बहादुर गुरुंग, कमल कुमार, एके सिंह, महेन्द्र सिंह कुट्टी आदि मैजूद रहे



