जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित

  • ऋषिकेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं: डॉ. अग्रवाल
  • डॉ. अग्रवाल ने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा
  • ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए डॉ अग्रवाल का आभार जताया

ऋषिकेश। सोमेश्वर नगर, ऋषिकेश स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अग्रवाल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग, विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य, सीवरेज लाइन बिछाने की योजना, कुंभ निधि एवं राज्य योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण, नई पेयजल लाइन बिछाने तथा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के माध्यम से शहर के सौंदर्यीकरण सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्य प्रगति पर हैं। वहीं, कई अन्य विकास योजनाएं स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं, जो जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। हमारा उद्देश्य ऋषिकेश को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाना है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास को गति देने एवं स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने क्षेत्र में हुए अनेकों विकास कार्य के लिए डॉ अग्रवाल का धन्यवाद किया वहीं क्षेत्रीय लोगों ने डॉ अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफे को क्षेत्र के लिए बड़ी हानि बताया।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती रेहा ध्यानी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संचालक प्यारेलाल जुगलान, मुरारी सिंह राणा, दिलीप सिंह बिष्ट, चैत सिंह नेगी, विजयपाल रावत, कुंवर सिंह रावत, खुशवंत सिंह नेगी (नगर कार्यवाह, आरएसएस), श्रीमती उषा जोशी, श्रीमती बीना देवी, मानसिंह कलुड़ा, संजय ध्यानी, बृजमोहन मनोरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

महाराजा अग्रसेन जयंती एवं दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित

जन्मशताब्दी महोत्सव में पहुँचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हजारों दीपों के बीच गूँजा विश्व कल्याण का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.