हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएलं) ने भारत सरकार को वर्ष 2025-26 के लिए 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया है। इस संबंध में, भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (58.17ः) पर अंतिम लाभांश के लिए एक चेक, एचडी कुमारस्वामी, केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं इस्पात) को के. सदाशिव मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल द्वारा, कामरान रिजवी, सचिव (एचआई) की उपस्थिति में प्रदान किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 283-56 करोड़ रुपये की लाभांश राशि, वित्तीय वर्ष 2024-25 की लाभांश राशि से ढाई गुने से भी अधिक है। इस अवसर पर बीएचईएल के निदेशक और भारी उद्योग मंत्रलय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के शेयर धारकों को दिया गया कुल लाभांश 487.49 करोड़ रुपये है।
- Home
- उत्तराखण्ड
- बीएचईएल ने भारत सरकार को 283.56 करोड़ का किया अंतिम लाभांश भुगतान
Posted in
उत्तराखण्ड
बीएचईएल ने भारत सरकार को 283.56 करोड़ का किया अंतिम लाभांश भुगतान
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल संरक्षण एवं वाटरशेड परियोजनाओं को मिलेगी गति
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल संरक्षण एवं वाटरशेड परियोजनाओं को मिलेगी गति
Posted by
मुकेश कुमार



