विधायक डॉ. प्रेमचंद ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

शिवानी गुप्ता एवं कोच विपिन डोगरा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मनन डोगरा, रमन कुमार एवं भव्या चौहान आगामी राष्ट्रीय पेचक सिलाट प्रतियोगिता 2026, नाशिक (महाराष्ट्र) में प्रतिभाग करने जा रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने खिलाड़ियों को गुलदस्ता भेंट कर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

More From Author

सफाई कर्मियों और वंचितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए देहरादून में विशेष शिविर आयोजित

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने “श्री गुरु कृपा अपना घर” के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.