विधायक डॉ. अग्रवाल से मिले क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा एवं नवनियुक्त कोतवाल यशपाल बिष्ट

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा एवं नवनियुक्त कोतवाल यशपाल बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान एवं अन्य परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश देते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने को कहा।

डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश नगर क्षेत्र (ड्राई एरिया) में अवैध शराब एवं स्मैक की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने आस्था पथ की गरिमा बनाए रखने, चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू स्थिति में बनाए रखने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

More From Author

मानसून को लेकर गढ़वाल मंडल हाई अलर्ट पर, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने निर्माण होने वाले सीवरेज पंपिंग संयंत्र का विधि-विधान किया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.