विधायक डॉ. प्रेमचंद ने निर्माण होने वाले सीवरेज पंपिंग संयंत्र का विधि-विधान किया भूमि पूजन

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वीरभद्र मार्ग में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीवरेज पंपिंग संयंत्र का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वीरभद्र मार्ग क्षेत्र अब तक सीवर लाइन की समुचित व्यवस्था से वंचित था, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को सेफ्टीक टेंक का इस्तेमाल करना पड़ता था जिससे असुविधा के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस सीवरेज पंपिंग संयंत्र के निर्माण से क्षेत्र में आधुनिक सीवर व्यवस्था विकसित होगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत है और जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि इसका लाभ शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को मिल सके। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर एस.के. वर्मा (परियोजना प्रबंधक), धर्मेंद्र प्रसाद कुकरेती (प्रोजेक्ट इंजीनियर), आशीष चमोली (अपर सहायक अभियंता), पूर्व पार्षद अशोक पासवान, प्रेमनाथ, श्याम राजभर, अमित कुमार, कमलेश वर्मा, गीता देवी, अनीता देवी, भगवान सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

More From Author

विधायक डॉ. अग्रवाल से मिले क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा एवं नवनियुक्त कोतवाल यशपाल बिष्ट

मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.