हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय हरिद्वार के निर्देशन में जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा 28 अक्टूबर को नमामि गंगे घाट (चंडीघाट) पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उक्त स्वच्छता अभियान में जिला पंचायत, हरिद्वार के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ-साथ पर्यावरण मित्रों ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। अभियान में जिला पंचायत, हरिद्वार के श्री महेश कुमार अपर मुख्य अधिकारी, श्री अनिल रावत अभियन्ता, समस्त कनिष्ठ अभियन्ता, समस्त टैक्स वसूली कर्मचारी एवं अन्य सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्यों में योगदान दिया गया। अभियान के दौरान 390 किलो कूड़े का निस्तारण किया गया।
अभियान के दौरान स्वच्छता के महत्व पर बल देेते हुए घाट परिसर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने तथा गंगा नदी की निर्मलता एवं पवित्रता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
