चेकिंग के दौरान नशे में स्कूली बच्चों से भरी बस का चालक गिरफ्तार

  • अभियान चलाकर लगातार किया जाये स्कूल बसों को चेक
  • यातायात पुलिस हरिद्वार एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान माडिफाइड बसों तथा बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे वाहनों की सघन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक स्कूल बस के चालक द्वारा नशे का सेवन कर वाहन संचालित किए जाने का मामला सामने आया। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल स्कूल बस को रुकवाया गया तथा उसमें सवार स्कूली बच्चों को सुरक्षित रूप से दूसरी स्कूल बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
पुलिस द्वारा संबंधित चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन तथा नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से स्कूली वाहनों की जांच कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान के दौरान यातायात पुलिस सीपीयू टीम व परिवहन विभाग द्वारा 298 चालान दोपहिया व चैपाइयां वाहनों के किये गये जिनमें से 7 बसों को सीज किया गया आगे भी अभियान जारी रहेगा।

More From Author

लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई, 20 बसों के चालान, तीन सीज, 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.