विधायक डॉ. प्रेमचंद ने पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 50 स्ट्रीट लाइट वितरित की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीरभद्र मंडल क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यकता को देखते हुए 50 स्ट्रीट लाइट वितरित की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था से न केवल आमजन को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना सहित जयपाल त्यागी, गीता मित्तल, मनोरमा, प्रियंका देवी, आशा देवी, रमा देवी, अनीता देवी आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

More From Author

जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने समस्याओं एवं मांगों को विधायक डॉ. प्रेमचंद के समक्ष रखा

सरकार ने वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत संशोधित वेतन दरों को अधिसूचित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.