जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने समस्याओं एवं मांगों को विधायक डॉ. प्रेमचंद के समक्ष रखा

ऋषिकेश। विधानसभा के चंद्रेश्वर नगर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का स्थानीय नागरिकों द्वारा फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विधायक के समक्ष रखा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के विकास एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों को सुदृढ़ करने हेतु तार-जाल तटबंध निर्माण के लिए विधायक निधि से 3.5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशन मंडल, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राजकुमार राजभर, किसान मोर्चा मंडल मंत्री सूरज शर्मा, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमन जाटव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिवम शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

परमार्थ निकेतन से प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रधर्म का अमर उद्घोष

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 50 स्ट्रीट लाइट वितरित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.