विधायक डॉ. प्रेमचंद ने डीएम के साथ 4 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जिला अधिकारी आशीष चौहान के साथ ऋषिकेश में आगामी 4 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान देने के लिए कहा, ताकि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जिला अधिकारी श्री आशीष चौहान ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के समन्वय से कार्य तेजी से प्रगति पर है और निर्धारित समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और यह कार्यक्रम उन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समर्पण भाव से कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने SIR के अंतर्गत जिला अध्यक्ष राजेंद्र, BLA-1 पंकज गुप्ता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.