पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने SIR के अंतर्गत जिला अध्यक्ष राजेंद्र, BLA-1 पंकज गुप्ता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, BLA-1 पंकज गुप्ता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से SIR अभियान की रणनीति, कार्ययोजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार को लेकर जानकारी ली।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें तथा शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को सफल बनाएं, जिससे आने वाले समय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ हो सके। डॉ. अग्रवाल ने यह भी कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।

बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल एवं BLO-2 पंकज गुप्ता ने भी SIR की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल महामंत्री पिंकी धस्माना, ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, रायवाला मंडल मंत्री मनोज डंगवाल, ऋषिकेश मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने सीएम धामी के कार्यकाल के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने डीएम के साथ 4 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.