उधम सिंह नगर में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की प्रगति की समीक्षा, लक्ष्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर स्थित विकास भवन सभागार में आज मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के प्रथम त्रैमास (प्रथम क्वार्टर) की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति तथा आगामी तिमाही की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का अवलोकन करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक एवं जनपद स्तरीय ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों को किसी भी परिस्थिति में लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक गतिविधि की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा बैठक में सीबीओ (CBO) आधारित गतिविधियों के प्रभावी संचालन, संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आउटकम से संबंधित कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने इन गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और कहा कि परियोजना के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में हिमांशु जोशी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, शुभंकर झा, जिला परियोजना प्रबंधक, सहित परियोजना के समस्त सहायक प्रबंधकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का समापन आगामी लक्ष्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के संकल्प के साथ हुआ।

More From Author

 विधायक डॉ. प्रेमचंद से अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने की भेंट

सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर: महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.