ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला महासचिव जीतेन्द्र भारती, मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी आरती, मीडिया सह-संयोजक परमजीत, उपाध्यक्ष सुशील, सुभाष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



