मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के साथ ही मन्दिर सौन्दर्यीकरण व खेल सुविधाओं के विकास हेतु ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत विभिन्न नलकूपों पर स्थापित पुराने एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पम्प सेटों के स्थान पर ऊर्जा दक्ष पम्प सेटों की आपूर्ति हेतु ₹ 3.01 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत रामगढ़ (वाणी विहार) क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने हेतु ₹ 3.11 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली की नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ में वर्ष 2023 के भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित स्लोप स्टेबलाइजेशन कार्यों से प्रभावित भूमि के अधिग्रहण हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्राकृतिक एवं दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपद देहरादून की तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझाड़ा एवं कालीगाड के 14 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के भवन में आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रति परिवार ₹ 4,000 की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 3.36 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु ₹ 90.16 लाख, के साथ ही जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किए जाने हेतु ₹ 5 लाख की आर्थिक सहायता का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More From Author

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक आयोजित

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.