विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने वाले युवाओं को किया सम्मानित

ऋषिकेश। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार स्थापित करने वाले युवाओं को शौल ओढ़ाकर, माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एंव मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत के सशक्त स्तंभ बताया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग प्रदान कर उन्हें रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पारंपरिक रोजगार के साथ-साथ नवाचार और स्वरोजगार के माध्यम से समाज और प्रदेश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के माध्यम से सस्ती दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ युवाओं को दवा बिक्री के क्षेत्र में व्यवसाय स्थापित करने का अवसर मिल रहा है। इसी प्रकार लैब टेक्नीशियन, होटल व्यवसाय, आर्किटेक्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को सरकार द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से मनमोहन नौटियाल (योगाचार्य), अजय नेगी (आर्किटेक्ट), संदीप राणा (होटल व्यवसाय), जगदंबा रयाल (कृष्णा पैथोलॉजी लैब), पंकज जुगलान (प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र) सहित अन्य युवा शामिल रहे। डॉ. अग्रवाल ने सभी सम्मानित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More From Author

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार ने सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह से की शिष्टाचार भेंट

सीएम धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री श्री बहुगुणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.