जिलाधिकारी ने प्रथम स्वर्गीय श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम में देवभूमि शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रथम स्वर्गीय श्री धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 जुलाई तक किया जा रहा है, जिसमें भारत एवं नेपाल के लगभग 300 शतरंज खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल हम सभी को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं तथा खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल के खिलाड़ियों की सहभागिता जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मनोज सरकार स्टेडियम में इस स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने देवभूमि शतरंज एसोसिएशन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान यदि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा अथवा कठिनाई का सामना करना पड़े तो वे तत्काल अवगत कराएं, ताकि संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले राहुल सिंह बोहरा एवं कुणाल सिंह नेगी को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शास्त्री ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में खेल सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

देवभूमि शतरंज एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत एवं नेपाल के लगभग 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के विजेता को चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डी.डी. के सिंह, देवभूमि शतरंज एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सीमा सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, शतरंज एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष टिंकू, सीनियर आर्बिटर इंटरनेशनल आर.सी. तिवारी, मृत्युंजय सिंह, रूपेश, अभि सिंह सहित खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

नेस्ले इंडिया ने मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर बिक्री में 25.4% की शानदार वृद्धि दर्ज की

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने सर्वहारा निवासी प्रदीप कश्यप के बिजली करंट लगने से मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.