गढ़ी श्यामपुर के नागरिक बिजली कनेक्शन की समस्या को लेकर विधायक डॉ. प्रेमचंद से मिले

ऋषिकेश। विधानसभा के अंतर्गत गढ़ी श्यामपुर (52 बीघा) क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन उपलब्ध न कराए जाने की समस्या को लेकर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। डॉ. अग्रवाल ने सभी की बातों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना और समस्या के त्वरित समाधान हेतु विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्री शक्ति सिंह से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के पात्र निवासियों को शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डॉ. अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़, उपप्रधान शुभांकित रावत, शिल्पा त्यागी, मनोज राणा, रघुवीर सिंह, पवन जुयाल, हरपाल रांगड़, दीपक सोनी, सुजीत नेगी, विजय लक्ष्मी नेगी, वीरेंद्र राणा, आदित्य सैनी, रचना पंवार, मंशा राम राणा, हरपाल सिंह, वीरेंद्र पंवार सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुरेश खन्ना आये परमार्थ निकेतन

नगर निगम ऋषिकेश के पार्षदों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद से शिष्टाचार भेंट की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.