नगर निगम ऋषिकेश के पार्षदों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद से शिष्टाचार भेंट की

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के लगभग 25 पार्षदों ने आज ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया।

डॉ. अग्रवाल ने सभी पार्षदों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

पार्षदों ने अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति आश्वस्त होने पर डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र रमोला, आशु डंग, अजय दास, राजेश कोठियाल, सोनू प्रभाकर, विनोद नाथ, हर्षवर्धन रावत (पिंटू), दिनेश रावत, राजेश दिवाकर, मुस्कान, सिमरन उप्पल, माधवी गुप्ता, संध्या बिष्ट, पायल बिष्ट, रेहा ध्यानी, ज्योति पासवान, सुनीता भारद्वाज, पार्षद प्रतिनिधि किशन मंडल, नवीन नौटियाल, सुजीत यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

More From Author

गढ़ी श्यामपुर के नागरिक बिजली कनेक्शन की समस्या को लेकर विधायक डॉ. प्रेमचंद से मिले

आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.