ऋषिकेश। गुमानीवाला, भट्टोवाला क्षेत्र में बंगाला नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु 233.23 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत होने एवं 139.94 लाख रूपये की प्रथम किस्त जारी होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अग्रवाल को गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा एवं विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बंगाला नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव एवं बाढ़ की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग को कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर दीपा राणा (पूर्व प्रधान एवं मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्यामपुर), रविंदर रमोला (उपप्रधान भट्टोवाला), हरपाल राणा (पूर्व उपप्रधान), सतपाल राणा (मंडल महामंत्री), उमेद सिंह रौथाण, गजेंद्र राणा, जोधपाल सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
