- पीएम मोदी द्वारा युवाओं के लिए “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के शुभारंभ अवसर पर दिए गए प्रेरणादायी संदेश को विधायक डॉ. प्रेमचंद ने देखा एवं सुना
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के युवाओं के लिए “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के शुभारंभ अवसर पर दिए गए प्रेरणादायी संदेश को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने आवास पर टेलीविजन के माध्यम से देखा एवं सुना।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संदेश युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने सपनों और लक्ष्यों पर केंद्रित रहने का आह्वान किया है।
डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के संदेश के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की लत युवाओं को उनके जीवन के उद्देश्य से भटका देती है, इसलिए युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए इस बुराई से दूर रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बन सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के अंतर्गत सरकार और समाज मिलकर नशे के खिलाफ एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही अगले 100 हफ्तों तक प्रत्येक रविवार को खेल गतिविधियां, वॉकथॉन एवं नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जाएगा।
डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान दें।
