विधायक डॉ. प्रेमचंद ने श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की

  • श्री शिव महापुराण कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है: डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश/ श्यामपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नंबरदार फार्म, श्यामपुर में दुर्गा मंदिर समिति, श्री दुर्गा माता कीर्तन मंडली एवं श्री गायत्री कीर्तन मंडली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया तथा कथावाचक पंडित श्री नंदकिशोर भट्ट जी का आशीर्वाद लिया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री शिव महापुराण कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में भाईचारे, सद्भाव एवं एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजकों द्वारा इस भव्य एवं अनुशासित आयोजन के लिए सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। साथ ही कथा स्थल (मंदिर प्रांगण) मे विधायक निधि से शौचालय निर्माण की घोषणा भी की।

डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान दें। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक जुगलान, मोहनलाल पेटवाल, जगदीश मदवान, गीता राम, मायाराम पेटवाल, ओम प्रकाश, शोभा भट्ट, सरोजिनी, पुष्पा देवी, उषा सेमवाल, बिना देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

More From Author

 नशा मुक्त युवा ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बन सकते हैं: डॉ. अग्रवाल

‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.