विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभु श्री राम को नमन कर प्रदेश के मंगल की कामना की

ऋषिकेश। अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना की 6वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभु श्री राम को नमन कर प्रदेश के मंगल की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम के जयकारों के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर की खुशियां मनाई तथा एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्श और मर्यादाएं हम सभी के जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक सनातनी के लिए गौरव का विषय है और यह देश की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे देश में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, बृज मोहन मनोरी, दीपक बिष्ट, जगावर सिंह, नितिन सक्सेना, मयंक भट्ट, राकेश पारछा, राजेश दिवाकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

आरएसएस के पर्यावरण विभाग के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य का परमार्थ निकेतन में आगमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.