जनपद में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

  • जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अभियान को सफल बनाने के दिए निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में ष्हर घर तिरंगा-2026 अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह अभियान 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा साइकिल एवं ई-बाइक रैली, राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता, तिरंगा-थीम आधारित रोशनी, तिरंगा सेल्फी बूथ, शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा आधारित गतिविधियां तथा व्यापक प्रचार-प्रसार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे प्रत्येक नागरिक अभियान से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि जहां भी व्यावहारिक हो, सरकारी भवनों, बांधों, पुलों, सड़कों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, अस्पतालों, विद्यालयों, बाजारों, प्रमुख चैराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम आधारित रोशनी एवं आकर्षक सजावट की जाए। साथ ही अधिक भीड़भाड़ वाले प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम की भव्य रंगोलियां बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

डीएम ने कहा कि विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगे से प्रेरित कला-कृतियों, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक प्रसंगों तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के अंशों से दीवारों एवं परिसर को सजाने जैसी गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित की जाए। उन्होंने नगर नगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक प्रचार राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाए। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर डिजिटल अभियान में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं भारतीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन कराया जाए। शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों, औद्योगिक इकाइयों तथा अन्य विभागों को अभियान के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि हर घर तिरंगा-2026 अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मान पूर्वक तिरंगा फहराकर, अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर इस राष्ट्रीय जनअभियान का हिस्सा बनें।

More From Author

भारी बरसात के बीच डीएम और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भारी बरसात में भी कांवडियों के उत्साह में नहीं दिखी कोई कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.