भारी बरसात के बीच डीएम और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • श्रद्धालुओं से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील
  • मानकों के विपरीत कांवड़ एवं डीजे को बॉर्डर से वापस लौटाया जा रहा
  • जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी दिए निर्देश

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हो रही भारी वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को नारसन बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए यात्र को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी चेक पोस्टों एवं ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए भंडारों एवं सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है तथा प्रशासन एवं पुलिस के समन्वित प्रयासों से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों से संवाद करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिससे कांवड़ यात्र सुरक्षित, सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 10 फीट चैड़ाई एवं 12 फीट ऊंचाई से अधिक आकार की कांवड़ तथा मानकों के विपरीत संचालित डीजे को जनपद की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले सभी डीजे एवं कांवड़ को नारसन बॉर्डर से वापस किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वाहन एवं डीजे की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की प्रभावी एवं त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने नारसन बॉर्डर से हरिद्वार तक यात्र मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी श्र)ालुओं से संयम, अनुशासन एवं प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षित एवं सफल कांवड़ यात्र में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार विकास अवस्थी, अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी सहित पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जनपद में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.