एफआरआई लेडीज़ क्लब द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज उत्सव”

  • ‘राजसी राजस्थान’ थीम पर सजी सांस्कृतिक संध्या, डॉ. शालिनी राणा बनीं तीज क्वीन

देहरादून। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के सभागार में एफआरआई लेडीज़ क्लब द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में “राजसी राजस्थान” थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीएफआरई की महानिदेशक श्रीमती कंचन देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एफआरआई की निदेशक एवं एफआरआई लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा मिश्रा तथा आईसीएफआरई के उप महानिदेशक (अनुसंधान) की धर्मपत्नी श्रीमती पूजा गिनवाल एवम् निदेशक अन्तर्राष्ट्रीय श्रीमती आरती चौधरी  विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में श्रीमती कंचन देवी ने हरियाली तीज के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने एफआरआई लेडीज़ क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी सदस्याओं को शुभकामनाएँ दीं।

“राजसी राजस्थान” थीम पर आधारित कार्यक्रम में सदस्याओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें डॉ. शालिनी राणा को तीज क्वीन चुना गया। डॉ. मनीषा बाजपेयी प्रथम रनर-अप तथा श्रीमती मेनका मीणा द्वितीय रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव श्रीमती रश्मि वार्ष्णेय एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती मेवादा थामौंग ने किया। सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सचिव श्रीमती अनुष्का डांडा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के सफल समन्वय में सांस्कृतिक सचिव श्रीमती रागिनी तथा क्लब की समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्याओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

उत्साह, पारंपरिक उल्लास एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर यह आयोजन सभी उपस्थितजनों के लिए यादगार बन गया।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.