कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई रंगीन एलईडी लाइटें

  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर सभी पार्किंग स्थलों पर की गई समुचित विद्युत व्यवस्था
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जनपद में आने वाले शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के स्वागत एवं उनकी सुविधा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग तक आकर्षक रंगीन एलईडी लाइटें स्थापित की गई हैं, जिससे संपूर्ण मार्ग भव्य एवं आकर्षक दिखाई दे रहा है।
       जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख कांवड़ मार्गों, सभी पार्किंग स्थलों, शिविर क्षेत्रों तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। रात्रिकालीन आवागमन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है।
      जिला प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

More From Author

एफआरआई लेडीज़ क्लब द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज उत्सव”

कांवड मेले में स्वास्थ्य विभाग ने करीब सवा लाख कांवडियों को दिया स्वास्थ्य लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.