कांवड मेले में स्वास्थ्य विभाग ने करीब सवा लाख कांवडियों को दिया स्वास्थ्य लाभ

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में कांवड मेला अपने चरम पर है। कांवड मेले में डाक और मैराथन कांवड का भी हरिद्वार में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। जिला और पुलिस प्रशासन ने डाक और मैराथन कांवड को देखते हुए अपनी व्यवस्थाओं को और दुरूस्त करते हुए अपना पूरा ध्यान हाईवे पर लगा दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी डाक और मैराथन कांवड के मद्देनजर अपनी व्यवस्थाओं को ओर मजबूत करते हुए एम्बुलेंस की संख्या को बढाया गया है। साथ ही अस्थाई चिकित्सा शिविरों में तैनात चिकित्सकों समेत स्टाफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। कांवड मेला स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिाकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कांवड मेले में डाक और मैराथन कांवड शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान कांवडियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड के चलते अधिाक दुर्घटनाए होने की सम्भावना रहती है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी व्यवस्थाओं को ओर मजबूत करते हुए एम्बुलेंस की संख्याओं को बढाया गया है। वहीं सभी स्थाई चिकित्सालयों और वाटर एम्बुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए दिये गये है।

More From Author

कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई रंगीन एलईडी लाइटें

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.