
ऋषिकेश। पवित्र श्रावण मास पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता की। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रसाद ग्रहण कर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
डॉ. अग्रवाल ने क्रमशः खांडगांव (ऋषिकेश), नेपाली फार्म, अखिलेश्वर महादेव मंदिर भट्टोंवाला तथा श्री गणेश कांवड़ संघ फतेहाबाद (हरियाणा) द्वारा 35वां हरिद्वार रोड, ऋषिकेश में आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को भंडारा वितरित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने अखिलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और सेवा का पावन अवसर है। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आयोजित भंडारे हमारी सनातन संस्कृति की सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना को दर्शाते हैं।
उन्होंने भंडारा आयोजकों एवं सेवा में जुटे सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सेवा भावना को और मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर खांड गांव मे वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नीरज नेगी, संदीप तोमर, जयपाल सिंह आदि, भट्टोंवाला मे भट्टोंवाला ग्राम प्रधान संगीता राणा, आजाद राणा, रविंद्र रमोला, मानवेंद्र कंडारी, विपिन पोखरियाल, प्रीतम थलवाल, संदीप राणा, आशीष पोखरियाल पूर्व उपप्रधान, संजीत भट्ट आदि नेपाली फार्म मे निशांत अरोड़ा, यश अरोड़ा, शशि कौशिक, दीपक आहूजा, हरिओम तलरेजा, हरिओम गुप्ता, संदीप खुराना, कोमल बाजवा, अजीत गुप्ता, ध्रुव नागपाल आदि एंव हरिद्वार रोड़ मे रमेश जैन, भगवान दास गोयल, मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



