वे साइड अमेनिटीज जसपुर का मुख्य विकास अधिकारी ने किया भौतिक निरीक्षण

जसपुर। मुख्य विकास अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री दिवेश शाशनी, आईएएस द्वारा गुरुवार को जसपुर विकासखंड नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित वे साइड अमेनिटीज का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जसपुर में निर्मित यह वे साइड अमेनिटीज ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना, सांसद निधि एवं जिला योजना के माध्यम से बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आजीविका एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए। साथ ही वे साइड अमेनिटीज में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि वे साइड अमेनिटीज का प्रभावी संचालन स्थानीय लोगों, स्वयं सहायता समूहों एवं आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना श्री शुभंकर कुमार झा, खंड विकास अधिकारी जसपुर श्री के.के. कांडपाल, मुख्य उद्यान अधिकारी ऊधम सिंह नगर एवं बीएमएम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

रीप टीम की सीबीओ आधारित गतिविधियों एवं आउटकम की समीक्षा

पद्म श्री जसपिंदर नरूला जी दर्शनार्थ आयी परमार्थ निकेतन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.