रीप टीम की सीबीओ आधारित गतिविधियों एवं आउटकम की समीक्षा

रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर के विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय टीम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड स्तर पर सीबीओ (Community Based Organizations) आधारित संचालित गतिविधियों की प्रगति, उनकी वर्तमान स्थिति तथा निर्धारित आउटकम की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकासखंडों की गतिविधियों की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं टीम सदस्यों को सीबीओ को अधिक प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का उद्देश्य केवल लक्ष्य प्राप्त करना नहीं, बल्कि महिला समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं की क्षमता बढ़ाते हुए उन्हें स्थायी आजीविका एवं बेहतर व्यवसायिक अवसरों से जोड़ना है।

बैठक में विभिन्न विकासखंडों में संचालित गतिविधियों के अपेक्षित आउटकम, प्रगति में आ रही चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित किए जाएं तथा जमीनी स्तर पर सीबीओ की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जाए।

बैठक में सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना तथा समस्त सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।

More From Author

विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का सम्मान

वे साइड अमेनिटीज जसपुर का मुख्य विकास अधिकारी ने किया भौतिक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.