विधायक डॉ. प्रेमचंद की अगुवाई में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

ऋषिकेश/ रायवाला।  ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रतीत नगर (रायवाला) में देर शाम (गत दिवस) ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा प्रतीत नगर के हनुमान चौक से प्रारंभ होकर रायवाला के बसंती माता चौक एवं रामलीला चौक होते हुए पुनः हनुमान चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने स्वयं दुपहिया वाहन चलाकर तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे गौरवशाली इतिहास, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के बलिदान को स्मरण करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का उत्सव मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, मंडल महामंत्री मनोज डंगवाल, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पंचायत सदस्य रमेश शाह, ममता गुसाईं, बिना बंगवाल, लक्ष्मी गुरुंग, पूर्व प्रधान रोहित नौटियाल, एहसान कुरैशी, महेंद्र कुट्टी, अजय साहू, दिलबर पवार, विनोद भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

निर्मल आश्रम ऋषिकेश में संत बाबा जोध सिंह जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.