पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा के वीरभद्र मंडल में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा अमित ग्राम स्थित शिवालय से प्रारंभ होकर अमित सेमवाल स्मृति द्वार तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के वातावरण से गूंज उठा।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा भी है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जन-जन का उत्सव बना रहा है। हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए।

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, दर्जाधारी सुरेंद्र मोघा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, पार्षद मुस्कान, पार्षद वीरेंद्र रमोला, गोविंद सिंह रावत, सभी मोर्चो के मंडल अध्यक्षो सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद की अगुवाई में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर 21 सीबीआई अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.