उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

  • विधायक डॉ. प्रेमचंद ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए लाभार्थियों को उनकी आवश्यकत के अनुसार किट वितरित की

ऋषिकेश। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा ट्रांजिट कैंप (बस स्टैंड), ऋषिकेश में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए लगभग 700 लाभार्थियों को स्वास्थ्य पोषक आहार किट, बच्चों के लिए शिक्षा किट तथा महिलाओं के लिए महिला हेल्थ किट वितरित की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रमिक वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए श्रमिकों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण को सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं गरीब परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार भी श्रमिकों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के अनुरूप सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वितरित की गई किट इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचता है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित करना है। श्रमिक परिवारों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, बच्चों की शिक्षा मजबूत होगी और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सहायता मिलेगी तो निश्चित रूप से प्रदेश के विकास को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा लाभार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न किट वितरित की गईं।

इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त पिंकी टम्टा, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद अजय दास, पार्षद राजेश दिवाकर, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मंडल, सुजीत यादव, चंदू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट ने किया।

More From Author

तंत्र केवल रहस्य नहीं, जीवन जीने का विज्ञान : करौली शंकर महादेव

स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.