तंत्र केवल रहस्य नहीं, जीवन जीने का विज्ञान : करौली शंकर महादेव

हरिद्वार। आज के दौर में जब हर दूसरा व्यक्ति तनाव, एंग्जायटी और मानसिक अशांति से जूझ रहा है, तब शांति की तलाश अक्सर लोगों को अध्यात्म की ओर ले जाती है, लेकिन अध्यात्म के नाम पर फैले अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के डर ने युवाओं को इससे दूर कर दिया है। विज्ञान और अध्यात्म के बीच एक बड़ी दूरी बन गई है।
इसी वैचारिक खाई को पाटने का काम कर रहे हैं कानपुर स्थित करौली शंकर महादेव धाम के संस्थापक, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव। उन्होंने तंत्र की सदियों पुरानी भ्रांतियों को तोड़कर इसे एक आधुनिक विज्ञान के रूप में प्रस्तुत किया है। धाम द्वारा कराई गई ध्यान साधना से व्यक्ति विचार शुन्यता को प्राप्त करता है, भूत एवं भविष्य के चिंतन न करते हुए वर्त्तमान में रह कर नित्य आनंद की स्थिति को प्राप्त करता है।
श्री करौली शंकर महादेव जी के अनुसार, तंत्र का अर्थ कोई डरावना अनुष्ठान नहीं है। तंत्र की उत्पत्ति व्यवस्था से हुई है। जिस प्रकार देश को चलाने के लिए लोकतंत्र और स्वयं को चलाने के लिए श्स्वतंत्रश् की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार शरीर, मन और ऊर्जा को एक सही दिशा में संरेखित करने की वैज्ञानिक प्रणाली का नाम ही तंत्र है। वे स्पष्ट करते हैं कि जीवन में जहाँ अव्यवस्था है, वहीं दुख है। तंत्र हमें अपने विचारों, रिश्तों और जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करना सिखाता है। यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि अनुशासन का मार्ग है।
अक्सर माना जाता है कि ईश्वर को पाने के लिए घर-परिवार छोड़ना पड़ता है। लेकिन श्री करौली शंकर जी का दर्शन बिल्कुल उलट है। वे आधुनिक समाज को बताते हैं कि परिवार से भागना नहीं, बल्कि परिवार को संभालना असली साधना है। वे ध्यान देने और ध्यान करने के बीच एक बहुत ही व्यावहारिक अंतर स्पष्ट करते हैं- ध्यान देनाः अपने परिवार की जरूरतों को समझना, बच्चों को सही संस्कार देना, और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाना। ध्यान करनाः खुद के भीतर उतरकर अपनी नकारात्मक स्मृतियों को शांत करना।
करौली शंकर महादेव धाम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां वीआईपी कल्चर या खोखले दावों के लिए कोई जगह नहीं है। महामंडलेश्वर जी का पूरा जोर प्रमाण पर होता है। वे मानते हैं कि सच्चा अध्यात्म वह है जिसका परिणाम आपके दैनिक आचरण में दिखाई दे। साधना के उनके 16 स्तर (मंत्र दीक्षा से लेकर ध्यान साधना तक) व्यक्ति को किसी काल्पनिक दुनिया में नहीं ले जाते, बल्कि उसे अधिक सजग, शांत और जिम्मेदार इंसान बनाते हैं। आज यह तार्किक दृष्टिकोण केवल भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका से लेकर चेक गणराज्य तक, दुनिया भर के लोग इस व्यवस्था को अपना रहे हैं। श्री करौली शंकर महादेव जी यह साबित कर रहे हैं कि वैदिक सनातन परंपराएं और तंत्र विद्या आज के आधुनिक, वैज्ञानिक और तर्कशील युग में भी न केवल प्रासंगिक हैं, बल्कि वे जीवन को सफल बनाने का सबसे अचूक साधन हैं। यदि आप भी आध्यात्मिकता को अंधविश्वास के चश्मे से नहीं, बल्कि तर्क, अनुशासन और जीवन को बेहतर बनाने वाली एक व्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, तो श्री करौली शंकर महादेव का यह दर्शन आपके लिए ही है।

More From Author

सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.