स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अतुलनीय योगदान देने वाले एवं राज्य आंदोलन के जननायक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी ने पृथक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग, सरल व्यक्तित्व और पहाड़ के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रदेशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि बडोनी जी के सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, राजेंद्र बिजलवान, पी.एस. नौटियाल, एम.एस. रावत, शाश्वत नौटियाल, आदित्य नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने मौके पर पहुंचकर किया क्षेत्र का  निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.