चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने मौके पर पहुंचकर किया क्षेत्र का  निरीक्षण

ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर में चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी लेते हुए बाढ़ सुरक्षा एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद रूपा देवी ने डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक निधि से ₹3.50 लाख की लागत से निर्मित पुस्ते के कारण बरसाती पानी के तेज बहाव के बावजूद क्षेत्र के मकानों को क्षति नहीं पहुंची और बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए विधायक का धन्यवाद किया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बरसाती पानी के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुस्ते की शीघ्र मरम्मत के लिए 3 लाख रूपये विधायक निधि से की गयी घोषणा से जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही कर बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर से होने वाले संभावित नुकसान को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को भी कहा।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि किशन मंडल, गायत्री देवी, सावित्री देवी, शैला देवी, जुगल राजभर, राजेश चौहान, गिरजा राजभर, कमलेश्वर राजभर, मेवालाल राजभर, तुलाराम थापा, बल बहादुर थापा, शांति थापा, लक्ष्मी देवी, अमित थापा, रजनी थापा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More From Author

स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

20 अगस्त को चमोली में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित करेगा पी.आई.बी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.