विधायक डॉ. प्रेमचंद से ग्राम सभा असेना/डोबरा के नवनियुक्त महिला मंगल दल के सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ग्राम सभा असेना/डोबरा से आए नवनियुक्त महिला मंगल दल के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महिला मंगल दल की सदस्यों ने अपने हाथों से निर्मित उत्पाद डॉ. अग्रवाल को भेंट किए।

डॉ. अग्रवाल ने महिला मंगल दल की सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिला मंगल दल ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है और स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पाद उनकी मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने के साथ आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर मनोरमा देवी, पूनम पवार, शशि देवी, दुर्गा रतूड़ी सहित महिला मंगल दल की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

More From Author

जलभराव की समस्या के समाधान हेतु 8 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विधायक डॉ. प्रेमचंद का आभार जताया

मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.