नवनियुक्त उप प्रधान श्रीमती सरोजनी एवं अन्य पंचायत सदस्यों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद से शिष्टाचार भेंट की

ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र के चकजोगीवाला ग्राम सभा की नवनियुक्त उप प्रधान श्रीमती सरोजनी देवी एवं अन्य पंचायत सदस्यों ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनियुक्त उप प्रधान श्रीमती सरोजनी देवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंचायत के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में नवनियुक्त पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं और विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि चकजोगीवाला ग्राम सभा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पेयजल, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना उनकी प्रतिबद्धता है। डॉ अग्रवाल ने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए 25 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की।

उन्होंने नवनियुक्त उप प्रधान एवं सभी पंचायत सदस्यों से क्षेत्र की जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भगवान सिंह, जितार सिंह रांगड़, नरेंद्र सजवान, रमेश कुमार, मिथुन कश्यप, पंचायत सदस्य विजयलक्ष्मी, पंचायत सदस्य सरिता देवी, पंचायत सदस्य शुभम पोखरियाल, गुड्डी देवी आदि उपस्थित रहे।

More From Author

सौंग नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर डांडी गांव क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद का आभार जताया

आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.