विधायक डॉ. प्रेमचंद ने जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से आठ चेक वितरित किए

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से लगभग आठ चेक वितरित किए।

चेक प्राप्त करने वालों में गंभीर बीमारियों से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोग शामिल रहे। इनमें कुछ लाभार्थी कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बीच मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली सहायता उनके उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी पात्र लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रीमती शत्येश्वरी देवी, श्री शालू चौहान, श्री कुशाल सिंह, श्री राजपाल सिंह, श्री तरुण भारती, श्रीमती दर्शनी देवी, श्री नूतन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने किए उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 का शुभारंभ

जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने स्थानीय समस्याओं को विधायक डॉ. प्रेमचंद के समक्ष रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.