जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने स्थानीय समस्याओं को विधायक डॉ. प्रेमचंद के समक्ष रखा

ऋषिकेश। विधानसभा के आवास विकास क्षेत्र स्थित वीरभद्र मार्ग, गली नंबर-8 में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित विषय विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के समक्ष रखे। विधायक ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद ज्योति अशोक पासवान ने विधायक डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी क्षेत्र में विकास कार्यों से संबंधित विषय विधायक जी के समक्ष रखा गया है, उन्होंने हमेशा सहयोग करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की है साथ ही 35 लाख रुपए की अवस्थाना निधि से बने भवन एवं 10 लाख रुपए से बने टिन सेट के लिए धन्यवाद भी किया ।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका यथासंभव समाधान करना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा साथ ही डॉ अग्रवाल ने वंदे मातरम गीत पर संसद में हुए संशोधन के लिए केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद किया साथ एक कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप भी लगाया।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, घनश्याम गौतम, प्रियंका, सोनिया, सुनील सागर, प्रवेश कुमार, जेष्ट देव, राजन वर्मा, संजय सिंह, प्रेमनाथ सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से आठ चेक वितरित किए

दावे आपत्तियों के निस्तारण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे 9 प्रशासनिक अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.