पूर्व सैनिक संगठनों की नवगठित कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला अंतर्गत साहब नगर, चक जोगीवाला एवं जोगीवाला माफी क्षेत्र से आए पूर्व सैनिक संगठनों की नवगठित कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति पूरा समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार हो या प्रदेश की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व वाली सरकार, दोनों ही सरकारें पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक संगठनों की सक्रियता से क्षेत्र में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े विषयों को बेहतर ढंग से सामने लाने और उनके समाधान में सहयोग मिलेगा। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन व्यवस्थापक श्री राजपाल सिंह रावत, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री धीरज थापा, वरिष्ठ संरक्षक एवं सेवा मेडल से सम्मानित श्री बगीचा सिंह, कनिष्ठ संरक्षक श्री शोभन सिंह कैंतुरा, महासचिव श्री लक्ष्मण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष श्री देव जंग थापा, उपाध्यक्ष श्री ज्ञान देव जोशी, सचिव श्री धर्म सिंह चौहान, संगठन व्यवस्थापक श्री प्रताप छेत्री, कार्यकारिणी खेल प्रकोष्ठ के श्री गुरप्रीत सिंह, उपसचिव एवं मीडिया प्रभारी श्री कुंवर सिंह, संगठन सदस्य श्री अशोक थापा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More From Author

परमार्थ गंगा तट पर मानसून में गंगा की दिव्य धारा

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.