महिला उद्यमिता को नई उड़ान: ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) एवं रुद्रा स्वायत्त सहकारिता के मध्य एमओयू

ऊधम सिंह नगर। ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने, उनकी बिक्री को बढ़ावा देने तथा महिलाओं की आय में वृद्धि के उद्देश्य से ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईवोसीएल) एवं विकासखंड रुद्रपुर की रुद्रा स्वायत्त सहकारिता समिति (सीएलएफ) के मध्य महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया गया।

यह पहल ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त एवं स्थायी बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग एवं मार्गदर्शन से आईओसीएल और रुद्रा सीएलएफ के मध्य हुई यह साझेदारी ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को संगठित एवं व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में सहायक होगी।

इस अवसर पर रुद्रा स्वायत्त सहकारिता समिति की अध्यक्षा एवं कोषाध्यक्ष, जनपद टीम की ओर से सहायक प्रबंधक–सेल्स तथा आईओसीएल की ओर से सेल्स हेड एवं डिविजनल हेड उपस्थित रहे।

समझौते के अंतर्गत Koko Petrol Pump, Near Gautam Hospital, रुद्रपुर उधम सिंह नगर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए एक विशेष आउटलेट स्थापित किया जाएगा। इस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय, गुणवत्तापूर्ण एवं पारंपरिक उत्पादों को पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों तक सीधे पहुंचाने तथा उनकी बिक्री के लिए एक नया और सशक्त बाजार उपलब्ध होगा।

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना का यह प्रयास महिलाओं को केवल उत्पाद निर्माण तक सीमित न रखकर उन्हें उत्पादन से लेकर विपणन एवं बाजार तक की पूरी मूल्य श्रृंखला से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार, अधिक ग्राहक एवं आय के नए अवसर प्राप्त होंगे।

यह साझेदारी महिला समूहों के उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने के साथ-साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता, उद्यमिता, आजीविका संवर्धन एवं आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही, रीप परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संस्थागत एवं निजी क्षेत्र के बाजार से जोड़ने का यह प्रयास “महिला सशक्तीकरण से आर्थिक सशक्तीकरण” की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा।

More From Author

365 दिन अन्नक्षेत्र सेवा

राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के शुभारंभ पर निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान ने आयोजित किया नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.