विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्य योजना बैठक में बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की

ऋषिकेश । ऋषिकेश विधानसभा के वीरभद्र मंडल अंतर्गत सुमन विहार में आयोजित कार्य योजना बैठक में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। बैठक में उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ सशक्तिकरण को संगठन की मजबूती का आधार बताया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से संगठन को निरंतर मजबूती मिल रही है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा। बूथ स्तर पर नियमित संपर्क, संवाद एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर दर्जाधारी गिरीश डोभाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, अशोक पासवान, संजय ध्यानी, सुमन रावत, प्रियंका, दीवान सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

मेजर दुर्गा मल्ल का जीवन साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल: डॉ. प्रेमचंद

आधुनिक मशीनों से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.