एम्स में आयोजित हुई साइक्लोथॉन रैली

  • नेत्रदान के प्रति जागरूकता था उद्देश्य

ऋषिकेश। नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत एम्स ऋषिकेश के नेत्र विज्ञान विभाग एवं ऋषिकेश आई बैंक द्वारा नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में नेत्रदान के महत्व बताना और कॉर्नियल अंधत्व से जूझ रहे दृष्टिबाधित लोगों के लिए आमजन को नेत्रदान के प्रति प्रोत्साहित करना था।

साइक्लोथॉन रैली को एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है और नेत्रदान करने वाला व्यक्ति मरकर किसी जरूरतमंद की आंखों में रोशनी ला सकता है। प्रोफे. मीनू सिंह ने नेत्रदान को किसी दूसरे को जीवन का उपहार देने के समान बताया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रोफे. सत्य श्री बालीजा, नेत्र विज्ञान विभाग के हेड प्रो. संजीव मित्तल, ऋषिकेश नेत्र बैंक की डॉ. नीति गुप्ता सहित संस्थान के अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी व अन्य विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा।

इंसेट-
रैली में 75 से अधिक साइकिल सवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का अनमोल उपहार दिया जा सकता है। इस अवसर पर ऋषिकेश आई बैंक टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई जिसमें महिपाल चौहान, बिन्दिया भाटिया, संदीप गुसाईं, आलोक सिंह एवं पवन सिंह, ऋषिकेश के विभिन्न साइक्लिंग क्लबों, रेड राइडर्स और ब्लू राइडर्स, के सदस्यों सहित सामाजिक कार्यकर्ता श्री गोपाल नारंग व लॉयंस क्लब ऋषिकेश के सदस्यों ने भी रैली में भाग लेकर नेत्रदान जागरूकता अभियान को अपना समर्थन दिया।

More From Author

भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और चिकित्सा विशेषज्ञता एक-दूसरे के विकल्प नहीं, सहयोगी शक्तियां

मजदूरी से उद्यमिता तक: उजमा और उनके परिवार की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.