नवगठित खदरी युवा मंगल दल के पदाधिकारियों ने की विधायक डॉ. प्रेमचंद से शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश। नवगठित खदरी युवा मंगल दल के पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने युवा मंगल दल के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा मंगल दल क्षेत्र में जनसेवा, सामाजिक सरोकारों एवं सकारात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खदरी युवा मंगल दल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं सामाजिक विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष कुलदीप नेगी, सचिव अश्विनी रयाल, कोषाध्यक्ष आशीष भट्ट, सहसचिव आदर्श रयाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, आदर्श राणा, अंकित नेगी, जतिन नैथानी, आकाश नेगी, आदित्य पुंडीर, आकाश कंडारी, राजदीप बगियाल आदि उपस्थित रहे।

More From Author

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.