विधायक डॉ. प्रेमचंद मिले पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से

देहरादून। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर एंव माता की चुनरी ओढ़ाकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री तीरथ सिंह रावत का संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में दीर्घ अनुभव पार्टी के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि श्री तीरथ सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई गति मिलेगी। डॉ. अग्रवाल ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन की मंगलकामना की।

More From Author

नेपाल त्रासदी: हवन-यज्ञ के माध्यम से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की

मुख्यमंत्री के विजन को धारः नशामुक्त उत्तराखंड के लिए जिला प्रशासन सख्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.