छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज, कई पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने एबीवीपी एवं प्रियांशु कुमाई को दिया समर्थन

ऋषिकेश। छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नटराज चौक, देहरादून रोड स्थित वेडिंग पॉइंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ छात्र नेताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) तथा प्रियांशु कुमाई के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की।

बैठक के दौरान पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्रियांशु कुमाई के पक्ष में समर्थन जताते हुए छात्र हितों को प्राथमिकता देने तथा छात्र-छात्राओं के बीच एबीवीपी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र हितों, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए एबीवीपी के साथ मजबूती से खड़ा होना आवश्यक है।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल, पूर्व छात्र संघ महासचिव कौशल बिजलवान, पूर्व छात्र संघ महासचिव उत्तम सिंह, पूर्व छात्र संघ महासचिव विकास शाही, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अक्षय मल्होत्रा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ छात्र नेता एवं पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित छात्र नेताओं ने प्रियांशु कुमाई के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क एवं छात्र-छात्राओं के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की।

More From Author

प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद से की शिष्टाचार भेंट

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.